उत्तर प्रदेश लखना इटावा बकेवर थाना क्षेत्र में खेत में चारा काट रही युवती को युवक ने डंडों व लोहे की रॉड मार की हत्या हुई मौत परिजनों ने जिसपर लगाया आरोप उस युवक ने भी खाया नशीला पदार्थ भेजा गया जिला अस्पताल मौके पर पहुंची जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(इटावा बकेवर थाना क्षेत्र खेत पर चारा काटने गई 22 वर्षीय लड़की के सिर पर वार कर के की गई हत्या )

उत्तर प्रदेश लखना इटावा बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढौली खेत पर चारा काटने गई 22 वर्षीय लड़की के सिर पर वार कर के की गई हत्या लखना चौकी के मड़ौली गांव का है। जहां आज शाम लगभग 6 बजे खुशी लाल पुत्र होमसिंह कुशवाह ने रुचि पुत्री जबरसिंह कुशवाह के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप गांव के ही रहने वाले युवक खुशीलाल ने की है हत्या। बताया जा रहा है कि रुचि अपने खेत पर चारा लेने गयी थी तभी अचानक खुशीलाल ने लड़की के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गयी। जहां हमले के दौरान लड़की ने भागने का प्रयास किया लेकिन नीचे गिर गयी जिस से वह भाग न सकी। युवती के परिजनों द्वारा जिस युवक पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया है उसने भी खाया नशीला पदार्थ। घटना की सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस।  सूत्रों से पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और खुशीलाल ने हमले करने से पहले शराब पी। उसके के बाद जहर खाकर इस घटना को अंजाम दिया।आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल इटावा पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है । घटना स्थल पर खून के साथ एक लोहे की रॉड, एक चाकू, एक चारा काटने वाली दरांती, दो जोड़ी चप्पल पाई गई । चौकी इंचार्ज लखना ने मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर कर पड़ताल की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर भेजा गया जिला अस्पताल एवं नशीला पदार्थ खाने वाले युवक खुशीलाल को भी भेजा गया जिला अस्पताल जहां उसका उपचार जारी है।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!