उत्तर प्रदेश हरदोई टड़ियाव क्षेत्र हरीहरपुर रोड मौत को दे रहा दावत जर्जर बने रोड पर नहीं पड़ रही अधिकारी की नजर जनता घर से निकलने को परेशान। ( ब्यूरो प्रमुख हरदोई से अमित मिश्राकी खास रिपोर्ट )


( हरदोई टड़ियाव क्षेत्र हरीहरपुर रोड मौत को दे रहा दावत जर्जर बने रोड पर नहीं पड़ रही अधिकारी की नजर जनता घर से निकलने को परेशान )
उत्तर प्रदेश हरदोई टड़ियावां विकास खण्ड के टड़ियावां वाया हरिहरपुर मार्ग दलदल बन गया है।रास्ते मे बारिश के पानी से जल भराव हो जाने से मुसीबत बढ़ गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासियों को भी घर से निकलने में होती परेशानी। बरसात के मौसम में राहगीरों का आना जाना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। ग्राम पंचायत निवासी इक्कीसवीं सदी से यहाँ पंगडडी के सहारे टड़ियावां विकास खण्ड मार्ग तक की दूरी तय करते हैं। हजारो लोगों को विकास खण्ड टड़ियावां से हरिहरपुर और दूसरे ग्राम पंचायतों तक पहुँचाने का यह मार्ग बड़ा ही जर्जर है। यह लगभग 10 किलोमीटर मार्ग जर्जर के चलते कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। जबकि कई बार हरिहरपुर ग्राम पंचायत वासी व टड़ियावां कस्बा निवासियों ने इस मार्ग को गड्डा मुक्त कराने की उच्चाधिकारियों से माँग की थी। लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी बात नजर अंदाज कर दी। क्या कहते टड़ियावां कस्बा वासी-इस बदहाल मार्ग पर अक्सर लोग कई बार गिरकर चोटिल भी हो गए हैं।बरसात भर इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।जबकि इस मार्ग को डामरी करण कराने की माँग कई बार की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

( ब्यूरो प्रमुख हरदोई से अमित मिश्राकी खास रिपोर्ट )
