धनबाद बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह (34) की बहुचर्चित दिनदहाड़े हत्या मामले में प्रमुख आरोपी विकास सिंह ने न्यायालय में शनिवार को किया आत्मसमर्पण भेजा गया जेल। ( निकेश कुमार की खास रिपोर्ट )

 ( धनबाद  बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह (34) की बहुचर्चित दिनदहाड़े हत्या मामले में प्रमुख आरोपी विकास सिंह नेकिया न्यायालय में सरेंडर )

धनबाद  शहर के बैंक मोड़ इलाके में भाजपा नेता सतीश सिंह की बहुचर्चित दिनदहाड़े हत्या मामले में प्रमुख आरोपी विकास सिंह ने धनबाद न्यायालय में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे धनबाद जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि शहर के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह (34) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब के पास घटित हुई थी। सतीश सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फौरन पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया था। 24 फरवरी 2021 को पुलिस ने विकास सिंह तथा सतीश साव के घर कुर्की का इस्तेहार तामिला किया था।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!