उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद अश्वनी कुमार जैन द्वारा जिला विज्ञान क्लब में जल संरक्षण विषय पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद अश्वनी कुमार जैन द्वारा जिला विज्ञान क्लब में जल संरक्षण विषय पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा जल संरक्षण विषय पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय से जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने ऑनलाइन विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ अश्वनी कुमार जैन ने देश के महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी क्रमशः राशिका दीक्षित, खुशी कौर, निखिल कुमार, शिवानी प्रजापति, सिया सिंह, प्रज्ञा निमेष, वर्षा प्रजापति, वंशिका यादव एवं साधना ने अपने मॉडल में भूजल संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्ग को जागरूक करते हुए रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपने घरों में लगाने के लिए प्रेरित भी किया।  अश्वनी जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडलों को बनाया है। जल संरक्षण को हम सभी को अपनी आदतों में लाना होगा। जल प्रत्येक जीव के जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जल है जहाँ, जीवन है वहाँ। वर्षा ऋतु के जल का संचयन अत्यंत आवश्यक है। वर्षा जल को रैन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से संचयित करके विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त किया जा सकता है। वर्षा जल को पौधारोपण के माध्यम से भी भूजल स्तर में वृद्धि करने में आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के कार्यक्रम के साथ जल संरक्षण के कार्यक्रम का समापन हो गया है। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन अर्चित जैन एवं सभी का आभार अश्वनी कुमार जैन ने किया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद द्वारा इ-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!