उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के शहर शिकोहाबाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

 

 ( फिरोजाबाद के शहर शिकोहाबाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन )

 

उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद तहसील कार्यालय एमएलसी ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर में वर्तमान में कुछ जटिल समस्याएं बनी हुई हैं। जिनका निदान प्राथमिकता से कराना जनहित में है। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड पर नहर पुल निर्माण हो जाने के बाद भी उसे अभी तक मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। जिससे अनेक समस्याएं सामने आ रही हैं। एनएचआई ने ओरिएंटल कंपनी द्वारा सड़क निर्माण के दौरान बालाजी मंदिर को जाने वाला बीच लिंक रोड को हाईवे से नहीं जोड़ा है। इतना ही नहीं बालाजी मंदिर के सामने सर्विस रोड का भी निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। एटा चौराहे से एचकेएच गैस्ट हाउस तक सर्विस रोड पर जलभराव रहता है, जिससे सड़क में गहरे गड्ढे हो गये हैं। नगर में विद्युत सप्लाई की बड़ी समस्या है। उक्त सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। अन्यथा समाजवादी पार्टी उक्त समस्याओं को जन आंदोलन बना कर सड़कों पर उतरेगी। प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल वाहिद, जगमोहन यादव, अनिल यादव, रविमोहन,अनिल के अलावा सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!