उत्तर प्रदेश आगरा थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों मां व उसके तीन बच्चोंकी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों मां व उसके तीन बच्चोंकी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधु राम में महिला रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश में जुटी है। आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि 21 जुलाई को कूंचा साधूराम निवासी रेखा, उसके बच्चों वंश, पारस और माही की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के कई पहलुओं पर जांच की। कई लोगों से पूछताछ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें रामबाग के रहने वाले संतोष और अंशुल राठौर हैं। संतोष रेखा के पिता विनोद के फुफेरे भाई का बेटा है। वह रेखा से मिलने आता था। रेखा उसे राखी बांधती थी। बच्चे संतोष को मामा कहकर बुलाते थे। रेखा ने संतोष को दो लाख उधार दिए थे। इसके अलावा भी बीच-बीच में 10 से 15 हजार भी संतोष ले चुका था। अब रेखा को रुपयों की जरूरत थी। उसने अपनी एक्टिवा भी बेचने के लिए संतोष को दी। वह अपना मकान बेचना चाह रही थी। रेखा संतोष से भी रुपयों को लेकर तगादा कर रही थी। मगर, संतोष पर पहले से ही कर्ज था कई और लोग उससे तगादा कर रहे थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। संतोष को लगा कि रेखा के घर में चार से पांच लाख रुपये हैं। इन रुपयों को लूटने से उसका कर्ज दूर हो जाएगा। रेखा भी रास्ते से हट जाएगी। घटना वाले दिन संतोष अपने साथी अंशुल राठौर और एक अन्य के साथ आया था। अपने साथियों को मकान दिखाने के बहाने अंदर प्रवेश कराया। लगभग चार घंटे तक रुके।
बच्चों को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं इस दौरान रेखा और उसके बच्चों को दूध में नींद की गोलियां खिलाकर पिला दी। इसके बाद रेखा से रकम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने चाकू और कैंची से पहले रेखा को मारा। फिर वंश की हत्या की। बाद में पारस और माही की हत्या कर दी। मां और बच्चों की हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। एक्टिवा को लेकर ही कई जगह गए भी थे। इसके बाद वापस आए तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुछ रकम और जेवरात बरामद किए हैं। एक्टिवा भी मिल गई। पुलिस ने किया मां और उसके तीन बच्चों की हत्या का खुलासा। मुंहबोले भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां और बच्चों की हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। एक्टिवा को लेकर ही कई जगह गए भी थे। इसके बाद वापस आए तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुछ रकम और जेवरात बरामद किए हैं। एक्टिवा भी मिल गई।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!