सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों पीजीआई मैडिकल कॉलेज की कैंटीन में छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना सरसावा पीजीआई मैडिकल कॉलेज की कैंटीन में छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार )
सहारनपुर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों शेख हुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज, पिलखनी की कैंटीन में अभी कुछ दिन पूर्व कालेज की छात्राओं से छेड़खानी के मामले में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।बता दें,कि इसी प्रकरण को लेकर पहले ही तीन अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं।और सरसावा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने इस प्रकरण को लेकर यह तीसरी बड़ी कामयाबी हासिल की।आपको बता दें,कि इस छेड़खानी के मामले में आज थाना सरसावा पुलिस ने वांछित अभियुक्तों गौरव पुत्र राजकुमार तथा अंकित पुत्र नवाब निवासी ग्राम पिलखनी को गिरफ्तार किया।इधर सरसावा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया,कि उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक-नगर के आदेशों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है।और उनका यह धड़ पकड अभियान आगे भी जारी रहेगा।वैसे इस मामले को सरसावा थाना प्रभारी ने भी गम्भीरता से लिया जो पांच गुंडा तत्वों की गिरफ्तारी हुई।
