उत्तर प्रदेश औरैया अयाना थाना क्षेत्र अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपने खेत पर नीम के पेड़ में लटक कर फांसी लगाकर की आत्महत्या | रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

( अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या )

उत्तर प्रदेश अयाना/औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के बाबाइन चौकी के अंतर्गत असेवा निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरे पुत्र बंसी राम ने अपने परिवार के खेत पर नीम के पेड़ में लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्ञात हो कि अयाना थाना अंतर्गत असेवा निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ बीरे उम्र 38 वर्ष सुबह 10:30 बजे चारा लेने की कह कर खेतों पर गए थे। जिनका कुछ घंटों बाद पता चला कि परिवार के खेत के किनारे खड़े नीम के पेड़ में रस्सी बांधकर अपने गले में फंदा डाल कर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भांजे आनंद कुमार ने बताया कि मेरे मामा मानसिक रूप से बीमार थे जिनका दिमागी इलाज चल रहा था। मेरे मामा द्वारा आत्महत्या करना एक महज घटना है ,जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है मृतक वीरेंद्र सिंह के चार बेटियां तथा एक बेटा है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी की शादी कर चुका है। मौके पर थाना प्रभारी आयाना ललित कुमार, चौकी प्रभारी बाबाइन देवी सहाय, तथा फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट और भारी संख्या में आसपास के ग्राम कैथौली, रामपुर प्रताप सिंह, अ से वटा ,के ग्रामीण मौजूद है परिवारी जनों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। मृतक परिवार में अकेला था l

 ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत)

Back to top button
error: Content is protected !!