सुलतानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची सुलतानपुर सांसद मेनका संजय गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य किया स्वागत। ( गुल्फाम अली की खास रिपोर्ट )

 ( सुलतानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची सुलतानपुर सांसद मेनका संजय गांधी का हुआ भव्य स्वागत )

सुलतानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी का आज संसदीय क्षेत्र की सीमा अलीगंज असरोगा टोल नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।श्रीमती गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे में संसदीय क्षेत्र के 14 विकास खंडों में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।सांसद मेनका संजय गांधी ने सुझाव देते हुए कहा कि मैं चाहती हूँ कि ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए धोपाप नाम से अगरबत्ती बनाने की पहल करूं।ताकि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद हो सके।श्रीमती गांधी ने ओलंपिक खेलों में भरोत्तलन में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली मीराबाई चानू को शुभकामना देते हुए कहा कि मीराबाई चानू ने विश्व पटल पर भारत देश का नाम उच्च शिखर पर पहुंचाने का काम किया है।श्रीमती गांधी ने ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रही है देश का प्रतिनिधित्व कर रही सभी टीमों को बधाई दी है।पिछले दिनों दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ मुख्यमंत्री व नवनियुक्त मंत्रियों के साथ हुई बैठक के संबंध में श्रीमती गांधी ने बताया कि यूपी के विकास के लिए सभी सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि जश्ने आजादी के 75 वें वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर वह पुनः 75 गांव का दौरा करेंगी।सांसद श्रीमती गांधी ने कहा कि उन्होंने अबतक अपने संसदीय क्षेत्र के 500 गांव का दौरा किया है।उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों के द्वारा जाति विशेष की राजनीति को केंद्र बनाए जाने पर श्रीमती गांधी ने कहा कि इन पार्टियों का यही चाल चरित्र है।सांसद ने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारों को फोन किया।टोल प्लाजा पर स्वागत करने वालों में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,शशिकान्त पांडे,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी ,अशोक सिंह उत्तम सिंह, बृजेश वर्मा, प्रदीप यादव, इन्द्रदेव मिश्रा ,संतोष दूबे आदि उपस्थित रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!