उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फ़ोर्स की आयोजित हुई बैठक | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

( औरैया पूरे मार्च चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान )

उत्तर प्रदेश औरैया जनपद में एक से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस बार के अभियान में संभावित टीबी रोगियों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों को भी खोजा जाएगा। फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों की सूची तैयार की जाएगी। मच्छर जनित रोगों से बचाव के विषय में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समस्त विभाग के जो लोग प्रतिभाग कर रहे हैं ,वह अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें और अभियान को सफल बनाएं। इस अभियान में सभी गतिविधियों की कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का काम करें।।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!