गोरखपुर  जिले के चौरी चौरा की घटना पर आधारित फिल्म में गोरखपुर के सदर सांसद मुख्य किरदार में नजर आएंगे रविकिशन शुक्ला। ( दुर्गेश कुमार की खास रिपोर्ट )

 ( गोरखपुर  जिले के चौरी चौरा की घटना पर आधारित फिल्म में गोरखपुर के सदर सांसद मुख्य किरदार में नजर आएंगे रविकिशन शुक्ला )

गोरखपुर  जिले के चौरी चौरा की घटना पर आधारित फिल्म में गोरखपुर के सदर सांसद रविकिशन शुक्ला मुख्य किरदार में होंगे। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रविशंकर खरे ने बताया कि फिल्म ‘1922 प्रतिकार चौरी चौरा’ में कई ऐतिहासिक घटनाओं को शामिल किया गया है। यह पहली हिंदी की फिल्म होगी जिसमें स्थानीय के साथ कई नामचीन चेहरों को अदाकारी दिखाने को मौका मिल रहा है।
बताया कि सरायु विजन के बैनर तले बन रही फिल्म का सह निर्माण अंजू खरे द्वारा किया जा रहा है। साथ ही गौरव खरे, दीपक भोसले फिल्म के क्रिएटिव निर्माता हैं। बताया कि यह फिल्म शोध की गई स्क्रिप्ट पर आधारित है।स्क्रिप्ट को तैयार करने में प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी और उनकी पुस्तक ‘चौरी चौरा एक पूर्णावलोकन राष्ट्रीय आयाम की एक स्थानीय घटना’ के साथ ही लगभग 20 लेखकों की टीम में शामिल थी। ‘1922 प्रतिकार चौरी चौरा’ पहली ऐतिहासिक हिंदी फिल्म में जो पूरे विश्व में रिलीज करने की तैयारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!