उत्तर प्रदेश कानपुर नगर पावन पर्व पर मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ एडिश्नल डीसीपी ने किया निरीक्षण सोसल डिस्टेन्स का पालन करने की सभी की अपील सिविल डिफेंस के पदाधिकारीयों ने संभाली कमान ।। ( हबिब्बुर रहमान की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर आज दिनांक 2 अगस्त 2021 सावन के द्वितीय सोमवार पर आज़ाद नगर जागेश्वर मंदिर प्रांगण में नागरिक सुरक्षा कोर सिविल डिफेंस कानपुर के उप नियंत्रक श्री कश्मीर सिंह सहायक उप नियंत्रक श्री सुनील सिंह चीफ वार्डन श्री रोहित मेहरोत्रा जी प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन श्री एसके बाजपेई जी नवाबगंज प्रखंड के प्रभारी डिविजनल वार्डन श्री धनंजय नारायण सिंह और स्टाफ ऑफिसर श्री दद्दन मिश्रा जीके दिशा निर्देशानुसार पूरे नवाबगंज प्रखंड के पोस्ट वार्डन डिप्टी पोस्ट वार्डन व सेक्टर वार्डनों ने अपनी ड्यूटी मंदिर के कपाट खुलने से लेकर पट बंद होने तक शाम 6:00 बजे तक की। इस अवसर पर प्रखंड के स्टाफ ऑफिसर दद्दन मिश्रा प्रभारी डिविजनल वार्डन श्री धनंजय नारायण सिंह सहायक उप नियंत्रक श्री सुनील सिंह पूरा पुलिस प्रशासन नवाबगंज जागेश्वर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड नवाबगंज के शिविर पर एडिशनल डीसीपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव जी ने अवलोकन किया और सिविल डिफेंस के रजिस्टर में सिविल डिफेंस के बारे में दो शब्द भी प्रशंसा से भरे लिखें इससे पहले के सोमवार पर एसीपी श्री महेंद्र सिंह देव और एडिशनल डीसीपी अभिषेक अग्रवाल भी सिविल डिफेंस के रजिस्टर पर अपने शब्दों के रूप में भूरी भूरी प्रशंसा कर अंकित कर चुके हैं नागरिक सुरक्षा कोर ने आए हुए सभी भक्तों को विधिवत क्रमबद्ध तरीके से सभी को पहले सैनिटाइज करके बाबा के दर्शन का लाभ दिलवाया सभी भक्तजनों को मास्क पहनकर ही मंदिर परिसर में जाने के अनुमति प्रदान की इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। कोरोनावायरस की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सिविल डिफेंस कैंप कार्यालय के माइक से और मंदिर कमेटी से भी यह प्रसारित किया गया कि आज बाबा के आगे के पास बहुत देर बैठकर पूजा ना करें वह जल चढ़ाएं उनका आशीर्वाद ले और आगे बढ़ता रहे जिससे भीड़ ना बढ़ने पाए आए हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को थाने की तरफ से और सिविल डिफेंस के जवानों की तरफ से भी उनकी सुरक्षा उनके सामान मोबाइल पर्स को लेकर भी बार-बार अनाउंस किया जाता रहा जिससे समय के रहते एक भक्त की चीज जो खो गई थी तुरंत ही जवानों ने मुस्तैदी से रिकवर करा ली गई मंदिर में आए बुजुर्ग पुरुष महिला और दिव्यांगजन को नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने दर्शन दिलवाए

 

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!