उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र प्राइवेट स्कूलों को खोले जाने की मांग को लेकर स्कूल संचालकों ने एक बैठक का किया आयोजन |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र प्राइवेट स्कूलों को खोले जाने की मांग को लेकर स्कूल संचालकों ने एक बैठक का किया आयोजन )

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद टूंडला क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों को खोले जाने की मांग विभिन्न स्कूल संचालकों ने सरकार से की है। इसे लेकर आज टूंडला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया।टूंडला नगर के एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विभिन्न स्कूल संचालकों की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विगत दो साल से कोरोना के चलते बंद चले आ रहे स्कूलों को खोले जाने की मांग सरकार से की गई। एमएस स्कूल के संचालक संजीव चाल्र्स तिवारी ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऑफलाइन कक्षाएं लगाना अति आवश्यक हो गया है। ऑनलाइन क्लासेस बच्चों का बेस पूरी तरीके से मजबूत नहीं हो सकता। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने पर बच्चे संस्कारवान भी होते हैं। इस बैठक में रामेश्वर नाथ मिश्रा, आरपी सिंह, सचिन शर्मा, विकल्प चित्रांश, अरुण कुमार राहुल माइकल रवीश कुमार, आदर्श जिज्ञासु आदि मौजूद रहे |


 

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!