उत्तर प्रदेश औरैया श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज जिले में टॉप 10 लिस्ट में नाम हुए शामिल कटरा के विद्यार्थियों ने अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया शर्मा मारी बाजी | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की छात्रा रिया शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन )
उत्तर प्रदेश औरैया माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं प्रदेश भर में कई छात्र छात्राओं ने इसमें बाजी मारी है आपको बताते चलें इसी क्रम में जिला औरैया के एक विद्यालय श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कटरा फफूंद के विद्यार्थियों ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त कर अपने जिले व विद्यालय का नाम रोशन करते हुए अपने परिवारों को अपने मेधावी होने का एहसास कराया है। चूंकि कोरोना काल के दौरान परीक्षाएं नहीं हो सकी फिर भी बोर्ड के द्वारा पिछली कक्षा के परिणामों को देखते हुए सभी छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है। जिसमें औरैया जिले के अंदर श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में रिया शर्मा 555 अंक प्रथम देविका 553 अंक द्वितीय एवं राघव 553 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर वही इंटरमीडिएट में सूरज सिंह 455 अंक प्रथम श्रेया पांडे 453 अंक द्वितीय एवं अंशिका चौबे 438 अंक प्राप्त कर विद्यालय की तृतीय स्थान पर आई है। छात्रा देविका ने 553 अंक पाकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया शर्मा जिस ने महज दो अंक ज्यादा प्राप्त कर पहली बाजी मारी।
छात्रा देविका से जब पत्रकारों ने बातचीत की तो उसने बताया कि वह इस सफलता का श्रेय वह अपने गुरुजनों एवं माता पिता को देती है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
