उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद रिजर्व पुलिस लाइन दबरई में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( जिला फिरोजाबाद रिजर्व पुलिस लाइन दबरई में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल की धर्म पत्नी श्रीमती सीमा शुक्ल रही व शिविर की अध्यक्षता एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने की । इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पुलिस परिवार के काफी लोगों ने अपने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ , अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा चेकअप कराया जा रहा है एसएसपी ने बताया कि पुलिस के सभी परिवारों का परीक्षण कराया जाएगा इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
