मीरजापुर थाना कछवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान स्वाट टीम व पुलिस ने इणिडगो गाड़ी से लाई जा रही शराब 200ml 6पेटी व था मिटिरियल सहित एक मोटरसाइकिल बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( मीरजापुर थाना कछवां ने की पुलिस चेकिंग के दौरान स्वाट टीम व पुलिस ने इणिडगो गाड़ी से लाई जा रही शराब 200ml 6पेटी व था मिटिरियल सहित एक मोटरसाइकिल बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफतार )
मीरजापुर थाना कछवां की पुलिस द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बजहां में अवैध रूप से विदेशी व देशी शराब बनाने की संचालित फैक्ट्री व अवैध शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है उक्त बातें आज सोमवार को तीन बजे पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में चर्चा करते हुए पत्रकारों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया उन्होंने बताया कि थाना कछवां, स्वाट/एसओजी व आबकारी विभाग द्वारा रविवार को प्रभारी निरीक्षक कछवां व स्वाट एसओजी प्रभारी व आबकारी निरीक्षक मझवां मय टीम के साथ क्रिस्चन तिराहा कछवां में मौजूद थे कि इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक इण्डिगो वाहन सफेद बिना नम्बर की कछवां रोड की तरफ से आ रही है । जिससे अवैध शराब व शराब बनाने का उपकरण लाया जा रहा है । मुखबिर की इस सूचना पर उपरोक्त टीम द्वारा ग्राम करसड़ा स्थित रामपुर मोड पर घेरा बन्दी करके उक्त इण्डिगो गाड़ी सफेद रंग बिना नम्बर को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अन्दर शराब की पेटी तथा शराब बनाने से सम्बन्धित उपकरण मिला । एएसपी नगर ने बताया कि पूछताछ करने पर वाहन में सवार आरोपियों द्वारा बताया गया कि ग्राम बजहां में गंगा नदी के किनारे स्थित राहुल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह के ट्यूबवेल पर अवैध रूप से शराब बनाने का कार्य करते है और वे लोग शराब बनाने के लिए ही जा रहे थे । कि पकड़ लिए गए पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से राहुल सिंह के ट्यूबवेल पर दबिश दी गई तो काफी मात्रा में शराब और शराब बनाने के उपकरण तथा अन्य सामग्री के साथ राहुल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह मिला एएसपी नगर ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग स्प्रिट में फ्लेवर केमिकल व चॉकलेटी ब्राउन पाउडर एवं तीव्रता बढाने के लिए यूरिया खाद मिलाकर नकली शराब बनाते है और खाली शीशियों में भरकर नकली लेवल व क्यूआर कोड लगाकर असली व ब्राण्डेड शराब के रूप में गांव-गांव घुमकर चोरी छिपे बेचते है । गिरफ्तार हुए आरोपियो में लालजी यादव पुत्र स्व0 कल्लू उर्फ रामलाल निवासी कछवां डीह थाना कछवां नन्हकू यादव पुत्र झांगूर यादव निवासी छतेरी मानपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी । मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र बाबाराम निवासी केलाबेला थाना चुनार .राहुल सिंह उर्फ हरसिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी बजहां थाना कछवां को गिरफ्तार किया गया एएसपी नगर ने बताया कि अभियुक्तों के पास से बरामदगी में एक इण्डिगो वाहन बिना नम्बर की 2.एक पल्सर वाहन यूपी 63 एल 2958.3.ब्लू लाइम विदेशी शराब 200ml कुल 06 पेटी, 80 लीटर स्प्रिट, 02 किग्रा यूरिया, टेट्रा पैक मशीन एक , ढ़क्कन पैक करने की मशीन एक प्लास्टिक की 200ml की खाली शीशी 2020 , खाली टेट्रा पैक 8PM कुल 2288 , देशी शराब का ढ़क्कन 7000 अदद, रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब की ढ़क्कन 300 इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की ढ़क्कन 275 , नकली क्यूआर कोड रोल की 82 शीट, देशी शराब ब्लू लाइम का क्यूआर कोड रोल 84 शीट, खाली बोतल 95 बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत करसड़ा रामपुर मोड के पास से, रविवार को रात नौ बजकर दस मिनट पर किया गया.उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थाना कछवां के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा कछवां) उप निरीक्षक अमरनाथ यादव (चौकी प्रभारी भैंसा) उप निरीक्षक रमेश राम उपनिरीक्षक हरिकेश सिंह
हेड कांस्टेबल श्यामशेर हेड कांस्टेबल झम्मन लाल वर्मा -हेड कांस्टेबल राजू सिंह हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र निगम हेड कांस्टेबल राकेश यादव कांस्टेबल सौरभ सिंह व आबकारी विभाग केनिरीक्षक विवेक दूबे हेड कांस्टेबल राजबहादुर कांस्टेबल संजय केसरवानी तथा*स्वाट/एसओजी टीम के उप निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा (प्रभारी स्वाट) उप निरीक्षक जयदीप सिंह और (प्रभारी एसओजी)-उप निरीक्षक राजेश जी चौबे (प्रभारी साइबर) हेड कांस्टेबल राजेश यादव हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज हेड कांस्टेबल राजसिंह राणा हेड कांस्टेबल लालजी यादव कांस्टेबल संदीप राय कांस्टेबल संजय वर्मा कांस्टेबल मनीष सिंह कांस्टेबल अजय यादव कांस्टेबल नितिल कुमार सिंह का योगदान रहाडेढ़ दर्जन व्यक्तियों का चालान मीरजापुर पुलिस द्वारा आज सोमवार को जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से डेढ़ दर्जन कुल 18 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया । जिसमें थाना विन्ध्याचल में एक व्यक्ति का चालान थाना कछवां में एक व्यक्ति का चालान थाना पड़री में चार व्यक्तियों का चालान थाना हलिया में चार व्यक्तियों का चालान थाना चुनार चार व्यक्तियों का चालान थाना जमालपुर में एक व्यक्ति का चालान व थाना मड़िहान में तीन व्यक्तियों का चालान किया गया |

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
