शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोहिया वाहिनी संगठन ने चुनाव रणनीति पर जोर दिया गया एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी पद भार देकर पार्टी के सदस्यों को दिलाई गई शपथ। (सुदेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट )


( शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोहिया वाहिनी संगठन ने चुनाव रणनीति पर जोर दिया गया एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी पद भार देकर पार्टी के सदस्यों कोई दिलाई गई शपथ )
जिला शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी लोहिया वाहिनी संगठन का विस्तार करने हेतु सभी कार्यकर्त्ता जिला पार्टी कार्यालय शाहजहांपुर पर इकट्ठे हुए ,और मिशन 2022 के चुनाव की रणनीति पर जोर दिया गया इसी श्रृंखला में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद भार देकर पार्टी को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। ऐसे ही बरिष्ठ कार्यकर्त्ता शशांक यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई सभी कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव बनाये जाने पर शशांक यादव को गले मिलकर बधाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तनवीर खान जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर जिला महासचिव रणंजय सिंह ददरौल विधानसभा प्रभारी राजेश वर्मा जी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष विपिन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

( सुदेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट )
