उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध असला की चल रही फैक्टरी पर मारा छापा अवैध असलहा वा बनाने के उपकरण बरामद कर दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( अवैध असला की चल रही फैक्टरी पर मारा छापा )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस द्वारा अवैध असलहों का निर्माण व व्यापार करने वाले अभियुक्तों को, निर्मित/अर्द्धनिर्मित असलहों व उपकरणों की शस्त्र फैक्ट्री के साथ रंगे-हाथ गिरफ्तार किये जाने में सफलता हांसिल की जनपद में अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन औरैया के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, औरैया सुरेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री, भारी मात्रा में अवैध असलहे व निर्माण करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरणः– जनपद में हो रही अवैध असलहों से फायरिंग की घटनाओं एवं बदमाशों के कब्जे से अक्सर बरामद हो रहे अवैध असलाहों के कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही औरैया पुलिस को आज दिनांक 25.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ग्राम क्योंटरा के बीहड़ में एक अस्थाई झोंपड़ी में दो अभियुक्तों को अवैध रूप से संचालित एक शस्त्र फैक्ट्री, अवैध असलहों के जखीरे व उपकरणों के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। इस शस्त्र फैक्टरी को अवैध रूप से संचालित करने वाले दो अभियुक्त रामबाबू पुत्र धर्मसिंह राजपूत व धर्मसिंह पुत्र मेवालाल राजपूत निवासीगण ग्राम तेजपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के कब्जे से अवैध तमन्चे मय कारतूसों के बरामद हुए। पूछताछ पर दोनों अभि0गणों ने बताया कि वे दोनों पिता-पुत्र खराद(लोहे के पाइप आदि की कटिंग-फिटिंग) के काम के मिस्री हैं, पहले कभी ग्वालियर बाहर काम करने गये थे, वहाँ किसी मिस्त्री से यह काम सीखा था, सुनसान क्षेत्रों में जाकर अपना डेरा जमाकर रात बेरात में काम कर तमन्चे बना कर बेंचते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी दिनांक 25.02.2021 को आज रात 01.45 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा के ग्राम सेवड़ा से लगे बीहड़ों में मुखविर की सूचना पर की गयी। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया में धारा 3 / 5 / 25 आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्तों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः–
रामबाबू पुत्र धर्मसिंह राजपूत निवासी ग्राम तेजपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात
धर्मसिंह पुत्र मेवालाल राजपूत निवासी ग्राम तेजपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात

पंजीकृत अभियोग व चालान धाराऐः–
मु0अ0सं0 147/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभि0गण रामबाबू व धर्मसिंह
मु0अ0स0 148/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभि0 रामबाबू
मु0अ0सं0 149/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभि0 धर्मसिंह
आपराधिक इतिहासः– अभि0गण शस्त्र बनाने एवं बेचने का व्यापार करने वाले सिद्धहस्त आदतन अपराधी हैं, जिनके पूर्व के आपराधिक कृत्यों की जानकारी जनपद व आस पास के जनपदों से जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरणः–
एक 315 बोर तमन्चा मय कारतूस अभियुक्त धर्मसिंह के कब्जे से
एक 315 बोर तमन्चा मय कारतूस अभियुक्त रामबाबू के कब्जे से
एक पौनिया असलाह 315 बोर (ILLEGAL ARM’S FACTORY)
तीन तमन्चे पूर्ण निर्मित 315 बोर
एक तमन्चा पूर्ण निर्मित 12 बोर
अर्द्धनिर्मित 315 बोर तमंचा
अर्द्धनिर्मित तमंचे की बाडी
दो अर्द्धनिर्मित तमन्चों की बॉडी 12 बोर
धौकनी पंखा जिससे लोहा पिघलाने/गर्म किया जा सके
लोहे की कसौटी मजबूत पकड़ का उपकरण
एक अदद मजबूत हथौंडा
दो अदद आरी ब्लेड
एक पकड सड़ासी (प्लास)
फैक्ट्री में असलाह बनाने में प्रयुक्त होने वाले छोटे छोटे उपकरण –
एक अदद नाल 315 बोर बनाने का पाइप, तिकोनी रेती, लकडी का पेचकस, चार खोखा कारतूस 32 बोर, चौदह अलग- अलग नाप व अलग- अलग काम की छोटी-छोटी व मजबूत लोहे की सुम्मियां, लोहे की प्लेटे तमंचे की बाडी आकार में कटी हुई, पीतल का बैल्डिंग बायर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, नौ अर्ध निर्मित लोहे के हैमर, छोटी –बडी कई स्प्रिंग, चैम्बर में प्रयुक्त होने वाले लोहे के बोल्ट, छोटे- बडे लोहे के कई बार्सल व पेंच व कीले, ट्रगर गार्ड, दो अदद अर्धनिर्मित ट्रगर, पैंच व लकडी की अर्धनिर्मित चाँपें, ड्रिल बिट, बाडी व नाल के बीच प्रयुक्त होने वाली लोहे की नालियां, अर्धनिर्मित बट फ्रेम

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीमः–
टीम प्रभारीः – श्री संजय कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली औरैया

टीम – 1
टीम – 2
टीम – 3
उ0नि0 प्रशान्त सिंह
उ0नि0 कालीचरण
उ0नि0 प्रवीण कुमार
कान्स.1035 विजयकान्त,
कान्स.1171 शाहरूख खान,
कान्स.1132 योगेश तिवारी,
कान्स.1321 अंकुर,
कान्स. 1375 योगेश बैंसला
कान्स.1154 प्रवीण कुमार
कान्स.1390 जितेन्द्र,
कान्स.1115 अंकित कुमार
कान्स. 864 रवि

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!