उत्तर प्रदेश औरैया जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र बंसी का पुरवा के मजरा पसैया में बरसात के मौसम में लगी धान की नर्सरी हजारों एकड़ बीघा हो गई हुई नष्ट-भ्रष्ट ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों ने लगाए बीजेपी के हल्ला बोल के नारे |

(  औरैया जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र बंसी का पुरवा के मजरा पसैया में बरसात के मौसम में लगी धान की नर्सरी हजारों एकड़ बीघा हो गई हुई नष्ट-भ्रष्ट ग्रामीणों में रोष  )

(उत्तर प्रदेशऔरैया जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत बंसी का पुरवा के मजरा पसैया में बरसात के मौसम में लगी धान की नर्सरी हजारों एकड़ बीघा जलमग्न हो गई। जबकि जलभराव होने से पसैया गांव में पानी को देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक रही है। जल की भारी समस्या होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिले में 3 दिन की लगातार बारिश से जगह जगह पानी भरने का संकट गहराया है जिससे किसानों की धान जैसी फसले नष्ट हो गई। ग्रामीण चंद्रभान सिंह, रामप्रकाश, हरि सिंह, श्री कृष्ण, विद्या राम, चरण सिंह, देव सिंह, केंद्र बाबू आदि लोगों का कहना है। कि रेलवे ट्रैक के बनने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। जबकि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों के आदेश के अनुसार वीर्यपुर लेखपाल योगेंद्र सिंह व कानूनगो केके तिवारी धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री स्तर तक प्रार्थना पत्र दिए गए। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। तथा बीजेपी सरकार के राज मंत्री लाखन सिंह से ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने पर तत्काल राज मंत्री ने एसडीएम बिधूना को फोन किया लेकिन मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान ने बताया अधिकारियों को कई शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन मौके पर नापतोल की बजाय पर खानापूर्ति हो रही बस। पर आज तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। अगर ऐसी जलभराव की समस्या बनी रही तो पूरा गांव भुखमरी की कगार पर होगा। और ग्रामीणों ने बताया है कि अगर समस्या का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो हम सब ग्रामीण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!