हरदोई टड़ियावां सिकन्दरपुर के सर्वोदय आश्रम में एचसीएल फाउन्डेशन एवं उषा सिलाई फाउन्डेशन द्वारा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन । (अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट हरदोई)

( टड़ियावां सिकन्दरपुर के सर्वोदय आश्रम में एचसीएल फाउन्डेशन एवं उषा सिलाई फाउन्डेशन द्वारा प्रदर्शनी का किया गया आयोजन  )

उत्तर प्रदेश हरदोई टड़ियावां गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम ने ब्लाक टड़ियावां के ग्राम सभा सिकन्दरपुर के सर्वोदय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में एचसीएल फाउन्डेशन एवं उषा सिलाई फाउन्डेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोन किया।तथा सर्वोदय आश्रम में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में जानकारी ली। शिक्षा के सम्बन्ध में सर्वोदय आश्रम की प्रबन्धक उर्मिला श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से विद्यालय बन्द होने के कारण बालिकाओं को आनलाइन शिक्षा दी जा रही है।इसके उपरान्त मीटिंग हाल में आयोजित आर्शीवाद महोत्सव कार्यक्रम में सर्वोदय आश्रम को सहयोग करने वाले जनपद के वरिष्ठ नागरिकों आदि की सराहना करते हुए महामहिम ने कहा कि एक छोटे से विद्यालय को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सभी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर सर्वोदय आश्रम की प्रबन्धक ने महामहिम से अनुरोध किया कि टड़ियावां क्षेत्र मे कोई बालिका महाविद्यालय नहीं है। जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए काफी दिक्कत होती है। इस लिए टड़ियावां क्षेत्र में एक बालिका महाविद्यालय की स्थापना कराने का कष्ट करें।महामहिम के कार्यक्रम में मा0 विधायक रजनी तिवारी,मा0 विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू,भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,भाजपा महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष अलका गुप्ता, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सूर्यमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेट प्रत्यूष पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन,अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, वरिष्ठ नागरिक, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

(अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!