उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद सावन पर्व पर द सेंसेशन डांस एकेडमी के तत्वावधान में वेस्ट माम एडवार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन शादीशुदा महिलाओं किया प्रदर्शन बिखेरे जलवे । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ रविंद्र यादव की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद शिकोहाबाद सावन पर्व पर द सेंसेशन डांस एकेडमी के तत्वावधान में वेस्ट माम एडवार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन शादीशुदा महिलाओं किया प्रदर्शन बिखेरे जलवे )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद मैनपुरी रोड स्थित गार्डेनिया इण्टर कालेज में आज मंगलवार को द सेंसेशन डांस एकेडमी के तत्वावधान में सावन महोत्सव एवं बेस्ट मॉम अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चैयरमेन योगेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान महिलाओं के बीच मिस सावन प्रतियोगिता के अलावा रेम्प वॉक, डांस कॉम्पटीशन आदि आयोजित हुई। जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न रंगों की ड्रेस पहनकर महिलाओं ने अपना जलवा बिखेरा । ये शादीशुदा महिलाएं इस सावन माह में अपनी संस्कृति की मिसाल पेश कर रही थीं। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने ताली बजाकर एवं हूटिंग कर उनका उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, सिरसागंज आदि जगहों की 16 प्रतियोगी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मिस सावन चुने जाने वाली महिलाओं को अतिथियों तथा एकेडमी की डायरेक्टर पारुल यादव ने मिस सावन का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पीसी उपाध्याय ने किया। इस मौके पर रॉयल कृष्णा ग्रुप के आकाश यादव राजा पिलखत्तर, विवेक माधव, विकास यादव , सुरेश कुमार , डांस अकेडमी के प्रदुम्न यादव आदि लोग उपस्थित थे ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
