उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबादथाना सिरसागंज क्षेत्र ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर हुई मौत | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )



( मोटरसाइकिल में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर हुई मौत )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल चौराहा सिरसागंज का है दिनांक 24 2 2021 को रात्रि समय करीबन 9:00 बजे करहल चौराहे के पास संजू पुत्र रामसनेही निवासी मक्खनपुर उम्र करीबन 25 वर्ष अपने ननिहाल गांव पुरा से वापस लौट रहा था उसी समय ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में मारी टक्कर जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही संजू के ननिहाल वाले महेश टेलर एवं अन्य ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सिरसागंज करहल मार्ग पर जाम लगा दिया जो लगभग आधा पौन घंटे चलता रहा पुलिस ने काफी सूझबूझ से काम लेते हुए मृतक के रिश्तेदार व परिवारी जनों को को ढाढसा बनाया काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया घटनास्थल पर सीओ इंदु सीओ बलदेव सिंह खंडेल तथा कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया मृतक की बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
