संभल थाना रजपुरा बाइक सवार युवक ट्रक के चेचिस से टकराया युवक गंभीर रूप से घायल | ( भूपेंद्र सिंह के खास रिपोर्ट संभल मुरादाबाद )

 

संभल मुरादाबाद कस्बा गवां स्थित मुख्य चौराहा पर बाइक सवार युवक ट्रक के चेचिस से टकरा गया, इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में युवक को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसे में घायल हुए युवक थाना रजपुरा इलाके के गांव निजामपुर का रहने वाला है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन व स्थानीय पुलिस रजपुरा अस्पताल पहुंच गए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!