उत्तर प्रदेश कौशाम्बी रिंकू शर्मा को न्याय देने की मांग को लेकर सैनी कृषि मैदान से सिराथू तहसील तक राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पैदल यात्रा निकाल कर सरकार से न्याय देने की मांग | ( उज्ज्वल केशरवानी की खास रिपोर्ट कौशाम्बी )

उत्तर प्रदेश  कौशाम्बी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने गए राष्ट्रीय हिंदू संगठन के नेता रिंकू शर्मा को राजधानी दिल्ली में 10 फरवरी को चाकूओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था रिंकू शर्मा के हत्यारों पर कार्रवाई करने से दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परहेज कर रहे हैं जिससे हिंदू संगठन के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है | रिंकू शर्मा को न्याय देने की मांग को लेकर सैनी कृषि मैदान से सिराथू तहसील तक कैंडल मार्च पैदल यात्रा राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कर रिंकू शर्मा को न्याय देने की मांग की है इस यात्रा में शामिल राष्ट्रीय हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि रिंकू शर्मा की हत्या में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार केजरीवाल सरकार करे इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को खुली छूट देकर हिंदुओं के साथ केजरीवाल सरकार अन्याय कर रही है जिसका जनता समय आने पर जवाब देगी उन्होंने कहा कि रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी दी जाए इस मौके पर नीतीश पांडेय कृष्णा तिवारी धीरेंद्र कुमार शुक्ला ज्ञानदत्त मिश्रा अजय कुमार आकाश कुमार जयप्रकाश अनिकेत कुमार मान सिंह नितिन कुमार सुशील कुमार वरुण कुमार अभय कुमार सहित भारी संख्या में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Back to top button
error: Content is protected !!