नौगांवा सादात तहसीलदार मोनालिसा ने अवैध खनन पर माफियाओं कसा शिकंजा चला चेकिंग अभियान एक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर को किया सीज चालक हुआ फरार माफियाओं में हड़कंप । संध्या सिंह की खास रिपोर्ट

 

 

 ( नौगांवा सादात तहसीलदार मोनालिसा ने अवैध खनन पर माफियाओं कसा शिकंजा चला चेकिंग अभियान एक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर को किया सीज चालक हुआ फरार )

नौगांवा सादात तहसीलदार नौगांवा सादात मोनालिसा जौहरी को शिकायत मिली कि ग्राम खेतापुर जहाँगीरपुर, तहसील नौगांवा सादात में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है तत्काल शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्रीय लेखपाल श्री दिनेश कुमार, लेखपाल विक्रम त्यागी व प्रशांत कुमार को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। तहसीलदार का वाहन देखकर ट्रैक्टर चालक कूदकर भाग गए परंतु तहसीलदार के हमराहो ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली जिसमे अवैध रूप से मिट्टी भरी थी को पकड़ लिया और अपने कब्जे में लेकर थाना नौगांवा सादात में सीज करके खड़ा करा दिया। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसीलदार नौगांवा सादात मोनालिसा जौहरी ने बताया कि आज अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है जिसको सीज करा दिया गया है एवं जुर्माना की कार्यवाही जिला खनन अधिकारी अमरोहा के स्तर से की जा रही है रिपोर्ट बनाकर अपर जिलाधिकारी अमरोहा को भेजी गई है। अवैध खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जायेगा आगे भी लगातार छापेमार कार्यवाही की जाएगी। उनकी इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!