उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद न्यायालय में पिता की हत्या के मामले में पैरवी को गए पुत्र हुआ गायब परिजनों में हाहाकार पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तलाश जारी | ( पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( राजेश कुमार एसपी ग्रामीण )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद कल सुबह दबरई के लिए राम प्रताप सिंह पुत्र अजयपाल निवासी नगला गुलाल अपने पिता अजयपाल की हुई 2018 में हत्या के केस की पैरवी के लिए गए थे शाम तक घर पर न पहुंचने की वजह से घर वालों ने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा परिजन परेशान हुए और तलाश जारी की खबर मिली है कि लोअर गंग नहर पटरी अरोज के पास पटरी पर एक बाइक, मोबाइल और एक जूता मिला हैं बाइक पर खून के छींटे हैं उनके भाई के द्वारा बताया जा रहा है कि कोई अनहोनी हो गई है। इसे 2 दिन पहले धमकी भी दी गई थी केस की पैरवी ना करें।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई नहर में तलाश कराई जा रही है पत्नी की तहरीर पर सात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | फॉयल फोटो गायब रामप्रताप |
