सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस आम व शीशम की लकड़ी से भरी दो ट्रेक्टर ट्रालिया चढ़ी पुलिस के हत्थे व शीशम के पेड़ काटते तीन को किया गिरफ्तार अन्य फरार | ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( थाना फतेहपुर पुलिस आम व शीशम की लकड़ी से भरी दो ट्रेक्टर ट्रालिया चढ़ी पुलिस के हत्थे व शीशम के पेड़ काटते तीन को किया गिरफ्तार अन्य फरार )
सहारनपुर थाना फतेहपुर जहां एक और विश्व पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत पर्यावरण को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को अपने आंगन में पेड़ लगाने की अपील कह रही है,वही जनपद सहारनपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों पर जमकर आरा चलाया जा रहा है। हम आपको बता दें,कि कल भी थाना मिर्जापुर क्षेत्र मे कुछ लोगों ने बिना अनुमति के आम के बाग का ही सफाया कर डाला।कल थाना फतेहपुर प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आम व शीशम के हरे-भरे बाग सफाया करने वाले तीन लोगो को पेडो के कटान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियो के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें,कि कल रात्रि कुछ लोग ग्राम बेहडा कला के जंगल में आम व शीशम के पेड़ काट रहे थे,जैसे ही यह पेड़ों के कटान का मामला फतेहपुर थाना प्रभारी के संज्ञान में आया,तो उन्होने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया।पुलिस टीम ने जैसे कटान वाली जगह पर छापेमारी की,तो अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर रहे तीन अभियुक्तों गुलशेर पुत्र नज़ीर,इकराम पुत्र फेमूद्दीन,तथा अजीम पुत्र नज़ीर तीनों ही निवासी बेहडा कला को मोके से आम व शीशम के पेड़ों से लदी दो ट्रेक्टर ट्रालियो के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके अन्य तीन साथी अन्धेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने दोनो का चालान कर जेल भेज दिया है।
