झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र पु‎लिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फाय‎रिंग 1 बदमाश हुआ घायल बाल-बाल बचे थाना प्रभारी एक बदमाश को ‎गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एक को उपचार के लिए जिला अस्पताल। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र पु‎लिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फाय‎रिंग 1 बदमाश हुआ घायल बाल-बाल बचे थाना प्रभारी एक बदमाश को ‎गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एक को उपचार के लिए जिला अस्पताल )

झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में पु‎लिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फाय‎रिंग हुई।फायरिंग में ‎थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे तो वही इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई।पुलिस ने इसके बाद एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दें कि झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। ऑपरेशन क्लीन के तहत बदमाशों को पकड़ने की पूरी तरह से कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बीते बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह के नेतृत्व में चिरगांव थाना प्रभारी संजय गुप्ता अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को ग्राम नरी के पास बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखायी दिए। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने उन पर फायंरिग करनी शुरू कर दी।पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए जबाब में बदमाशों पर फायरिंग की।पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से जहां एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं दूसरी ओर चिरगांव थाना प्रभारी इस दौरान बाल-बाल बचे। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।घायल बदमाश का नाम रोहित बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ के बाद झांसी एसएसपी शिव हरी मीणा का कहना है कि दो शातिर बदमाशो के बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। दोनों बदमाशो ने जब पुलिस पर फायरिंग की, इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। ‎‎फिलहाल पु‎लिस ने घायल बदमाश को इलाज के ‎लिये अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही एक अन्य बदमाश को ‎गिरफ्तार कर जेल भेज ‎दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!