उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर आज दिनांक 26/02/21 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उ0नि0 दिनेश कुमार मय SI संदीप कुमार मय हमराही का0 42 लालू प्रसाद व का0 954 देव शर्मा मय जीप सरकारी चालक का0 1295 कपिल चौधरी द्वारा दौराने वाहन चेकिंग सीएचसी अछल्दा के सामने सडक के किनारे कस्बा अछल्दा से अभि0 गण 1. अजय कुमार पुत्र छविनाथ 2. बन्टू पुत्र लज्जाराम निवासी गण ग्राम गहेसर थाना दिवियापुर जिला औरया को गिरफ्तार किया गया । अभि0 गण शातिर किस्म के अपराधी हैं जो अवैध तमन्चे से लैस होकर चोरी की घटनाए कारित करते हैं। दिनांक 13/01/21 को अभि0 गणो द्वारा नहर बाजार कस्बा अछल्दा में मण्डी तिराहे से श्री राजेश कुमार तिवारी पुत्र श्री कृष्ण कुमार तिवारी निवासी ग्राम देवरांव थाना विधूना जनपद औरैया की मोटर साइकिल सुपर स्पेलन्डर UP 79 S 7983 की डिग्गी में रखे 1,20,000 रू चोरी कर लिये थे। अभि0 गणो के कब्जे से 25,400 रू तथा 02 अदद अवैध तमन्चे व 03 अदद कारतूस भी बरामद किये गये। अभियुक्त गणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 05/21 धारा 379/411 IPC व मु0अ0सं0 35/21 धारा 3/25 A ACT व मु0अ0सं0 36/21 धारा3/25 A ACT का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
1. अजय कुमार पुत्र छविराम निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर जनपद औरैया
2. बन्टू पुत्र लज्जाराम निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर जनपद औरैया

बरामदिगी-
1. अभि0 अजय के कब्जे से 14300रू(घटना से चुराये गये) व देशी तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस
2. अभि0 बन्टू के कब्जे से 11100रू(घटना से चुराये गये) व देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
3. एक अदद मोटर साइकिल सुपर स्पैलेण्डर UP79 P 1973

आपराधिक इतिहास- आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 दिनेश कुमार
2. उ0नि0 संदीप कुमार
3. का0 42 लालू प्रसाद
4. का0 954 देव शर्मा
5. चालक का0 1295 कपिल चौधरी

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत) 

Back to top button
error: Content is protected !!