उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद दिबियापुर विधानसभा की बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक का किया गया आयोजन | (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद दिबियापुर विधानसभा की बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर में स्थित गेल वाटिका गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा ने दिबियापुर विधानसभा की बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं का बूथ सत्यपान की बैठक हुई।
बैठक में कैबनेट मंत्री एवम शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ सत्यापन अधिकारी सतीश महाना ने कहा कि हर बूथ की अहमियत व हर कार्यकर्ता की भागीदारी के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम  किया जाए।लोगों को सभी योजना से लाभान्वित किया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में लोगों की बढ़ चढ़ कर मदद की है। इसमें हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मेहनत करनी होगी।सबका साथ सबका विकास के सूत्र को लेकर हमें आगे बढ़ना है और प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना है । कृषि राज्य मंत्री लाखन सिह राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा गया है। सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने कार्य में लग जाएं जिससे विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाई जा सके। विधान सभा प्रभारी भूपेंद्र अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने की। इस अवसर पर मानवेन्द्र पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद नारायण तिवारी, गोपाल कृष्ण मिश्रा, कुलदीप दुबे, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष कंचन श्री वास्तव, मिथलेश राजपूत, भाजपा नेत्री गुडिया कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र कांति मिश्रा, महामंत्री अनुज दुबे, अंकित रंजन त्रिपाठी, निखिल राजपूत मौजूद रहे।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!