भदोही उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित द्वारा मिशन शक्ति के तृतीय चरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ महिलाओं/बालिकाओं कोरक्षाबन्धन सम्मान प्रशस्ति पत्र देक किया गया सम्मानित । ( धर्मेंद्र कुमार पांडेय की खास रिपोर्ट )


( भदोही उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित द्वारा मिशन शक्ति के तृतीय चरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ महिलाओं/बालिकाओं कोरक्षाबन्धन सम्मान प्रशस्ति पत्र देक किया गया सम्मानित )
भदोही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति के तृतीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद भदोही में माननीय सांसद रमेश चन्द बिन्द तथा जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक भदोही माननीय रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, विभिन्न विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी, महिला राजस्व कर्मी, पीआरडी, नगर पालिकाओं के महिलाएं, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को मास्क, रक्षाबन्धन, सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक भदोही,पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में मा. विधायक भदोही रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के आगे आ रही हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है।जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के प्रति विश्वास व्यक्त किया कि समाज में बेटी और बहू के बीच का भेद खत्म होगा। सभी अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर सभागार में उपस्थित लोगों से अपील किया कि वे दहेज को समाप्त करें तथा बेटे और बेटी के बीच भेदभाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कि भेदभाव मिटाने से तथा लड़कियों को शिक्षित करने से समाज में कानूनों की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि रक्षाबंधन का त्यौहार व्यक्तिगत ना होकर सामाजिक रूप प्रदान किया जाए तथा घरेलू हिंसा कानून के अंतर्गत कार्यवाही को नॉन बेलेबल बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में लगभग सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि जनपद में लगभग विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के द्वारा बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिंसा, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध में बालिकाओं एव महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर जैसे 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी महेन्द्र यादव ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति अपराध को नियंत्रित करने के लिए कई कानून बनाए। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं निर्भय एवं निडर होकर कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बच्ची के गर्भ में आने से लेकर उसके शिक्षा, उसके विवाह, तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार स्थापन ।

( धर्मेंद्र कुमार पांडेय की खास रिपोर्ट )
