उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 500 ग्राम नाजायज चरस के साथ किया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अजीतमल जनपद औरैया के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत उ0नि0 श्री सुखराम सिंह मय हे0का011 इरफान अली के विनावर शान्ति व्यवस्था गस्त में मामूर होकर जरिए मुखबिर खास सूचना पर पाता बाईपास से ईदगाह के बीच अभियुक्त आरिफ पुत्र अनिल निवासी मु0 मेवातियान कस्बा व थाना फफूँद जनपद औरैया को 500 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्तर पर मु0अ0सं0 069/21 धारा 18/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. आरिफ पुत्र अनिल निवासी मु0 मेवातियान कस्बा व थाना फफूँद जनपद औरैया

बरामदिगी- 500 ग्राम चरस नजायज

अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 248/20 धारा 18/20 NDPS Act थाना फफूँद जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 37/19 धारा 147/307/323/336/342/354/504/506 IPC थाना फफूँद जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 176/18 धारा 3(1)द,3(1)घ,3(2)(5) SC/ST Act 279/323/386/427/504/506 IPC थाना फफूँद जनपद औरैया
4. मु0अ0सं0 351/18 धारा 307/504/506 IPC थाना फफूँद जनपद औरैया
5. मु0अ0सं0 362/17 धारा 21/22 NDPS Act थाना फफूँद जनपद औरैया
6. मु0अ0सं0 352/17 धारा 323/452/504/506 IPC थाना फफूँद जनपद औरैया
7. मु0अ0सं0 366/15 धारा 3/25 A Act थाना फफूँद जनपद औरैया
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुखराम सिंह
2. हे0का0 11 इरफान अली

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!