उत्तर प्रदेश इटावा जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के प्रदेश प्रभारी अनिल दोहरे ने 2022 चुनाव सफल बनाने की अपील । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट। )

 

 

 

( उत्तर प्रदेश इटावा जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के प्रदेश प्रभारी अनिल दोहरे ने 2022 चुनाव सफल बनाने की अपील )

 

त्तर प्रदेश इटावा जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय दोहरे समाज महासंघ के प्रदेश प्रभारी अनिल दोहरे ने अपने आवास पर आयोजित की गई सपा नेताओं की बैठक में कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ 2022 में आदरणीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। आज हम उनके निर्देशानुसार ही समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। और आगे भी इसी तरह से करते रहेंगे।
लेकिन यदि 2022 में हम सब अपने लक्ष्य से भटक गए तो भारतीय जनता पार्टी हम सबका असितत्व खत्म कर देगी। और और तानाशाही रवैये से लोकतंत्र की हत्या कर देगी। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में  हम सभी लोग एकजुट होकर भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और सूबे में फिर से अमन व चयन का माहौल स्थापित करेंगे।
दरअसल अनिल दोहरे ने बहुत ही कम समय में विधानसभा भर्थना ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी एवं नेक कार्यशैली के दम पर लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है वह निश्चय ही उनकी दरियादिली का प्रतीक है।
उनके द्वारा लॉक डाउन में लगातार हाइवे पर सुबह से लेकर शाम तक भूखे प्यासे प्रवासी मजदूरों का खाना खिलाना, उनकी आर्थिक मदद करना, मास्क व सेनेटाइजर वितरित करना, गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क कॉम्पटीशन की पुस्तकें वितरित करना, सपा के सेक्टर प्रभारियों के घर जाकर नेम प्लेट लगाना, सपा कार्यकर्ताओं को समाजवादी गमछा पहनाकर सम्मानित करना उसके बाद अभी हाल ही में क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को 6-6 किलोमीटर नाव से चलकर राहत सामग्री वितरित करना इन सबसे ये साबित होता है कि अनिल दोहरे  सिर्फ एक अच्छे नेता ही बल्कि एक बहुत अच्छे समाजसेवी भी हैं।
बैठक के दौरान अनिल दोहरे के आवास पर पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल, मेला मालिक राजू पांडे, जिलापंचायत सदस्य बंटी यादव, रामकृष्ण राजपूत, शिवम यादव, गपोचे त्रिपाठी, दिनेश राजपूत, नृपेंद्र चौधरी, सत्येंद्र दोहरे, अंकित दोहरे, सौरभ दोहरे, हर्षित दोहरे आदि लोग मौजूद रहे।

 (  खपंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!