उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र एनएच 2 हाईवे हजरत पुर राखी बांधने के लिए घर से जा रहीमहिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

(  जिला फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र एनएच 2 हाईवे हजरत पुर राखी बांधने के लिए घर से जा रहीमहिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत )

उत्तर प्रदेश जिलाफिरोजाबाद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के हजरत पुर के पास nh2 की है। जहां एक महिला अपने भाई पप्पू को राखी बांधने के लिए घर जा रही थी।वह किसी वाहन से उतर कर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात कार ने महिला को रौंद दिया।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को देख वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना के बाद डायल 112 और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!