बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि |
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का नरौरा के बंसी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।बेटे राजवीर सिंह ने पिता कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी।पूर्व सीएम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा के समय सभी की आंखें नम थीं। हर कोई कल्याण सिंह को भीगी पलकों से अपने अपने तरीके से याद कर रहा था।पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तर प्रदेश सरकार और बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।लखनऊ एसपीजीआई में शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 89 वर्षीय कल्याण सिंह ने दुनिया को अलविदा कहा।
