वाराणसी दुर्गा कुंड स्थित अंध विद्यालय के सामने धरने पर बैठे क्षात्रों का रास्ता खुलवाने के लिए व्यापारी व जनता ने रास्ता खोलवाने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन मौके पर पुलिस तैनात । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी दुर्गा कुंड स्थित अंध विद्यालय के सामने धरने पर बैठे क्षात्रों का रास्ता खुलवाने के लिए व्यापारी व जनता ने रास्ता खोलवाने की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन मौके पर पुलिस तैनात )
वाराणसी। दुर्गाकुण्ड स्थित अंध विद्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों को हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग लेकर गुरुवार को स्थानीय दुकानदार कुछ लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।धरने पर बैठे दुकानदारों का आरोप रहा कि छात्रों द्वारा लंबा समय तक रस्ता बन्द करने से दुकानदारी खत्म हो गई। साथ स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।इसके पहले सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ मन्दिर और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया था।इसके बाद मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार ने छात्रों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का आश्वासन देकर सभी को वापस लौटा दिया था।दो तीन दिन इंतजार करने के बाद भी जब कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर दुकानदार स्थानीय लोगों के साथ समस्या का समाधान नहीं होने तक धरने पर बैठे गए।इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया है कि व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया।शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
