उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र सीवर पंप स्टेशन बासठ के पास रेलवे लाइन किनारे का मामला अज्ञात व्यक्ति का मिला शव | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के सीवर पंप स्टेशन बासठ के पास रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है | वहीं क्षेत्रीय नागरिक राजपाल ने बताया कि मुस्तफाबाद बासठ के पास ये गांव पड़ता है सुबह लोग यहां आये तो देखा शव पड़ा है थाना पुलिस को सूचना देने पर वह भी मौके पर आ गयी। बताया कि इसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया, पर आसपास का कोई नहीं है। रेलवे लाइन पास है लगता है रेलवे लाइन से खींचकर यहां डाल दिया है उम्र करीब 45 वर्ष बतायी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा,सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
