उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं व मुआवजा न मिलने पर सपा के नेतृत्व में जिले में धरना प्रदर्शन करआंदोलन की दी चेतावनी एडीएम आगरा प्रभाकांत अवस्थी को सौंपा ज्ञापन । ( विद्याराम वर्मा पत्रकार की खास रिपोर्ट आगरा )

(आगरा पिनाहट चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं व मुआवजा न मिलने पर सपा के नेतृत्व में जिले में धरना प्रदर्शन करआंदोलन की दी चेतावनी  )

उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते बाह और पिनाहट क्षेत्र के चंबल नदी के किनारे के करीब चालीस गांव को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया था।और करीब 16 गांव चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते डूब गए थे। चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते खेत में खड़ी फसल नष्ट हो चुकी है। मकान ढह गये है।कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं।मुख्य मार्ग टूट गए हैं।पशुओं का चारा,झोपड़ी आदि चंबल नदी में आई बाढ़ में बह गया है। विधुत पोल टूटे हुए पड़े हैं। गांव में संक्रामक रोग फैलने के चलते घर-घर चारपाई बिछी पड़ी है। चंबल नदी की तलहटी में रह रहे ग्रामीणों को ऊंचे टीलों पर आवास दिलाये जाने की मांग, क्षेत्रीय विधायक व प्रशासन की बाढ़ पीड़ितों के प्रति लगातार अनदेखी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन व सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या की संख्या में बाह और पिनाहट के गुढ़ा,गोहरा,रानी पुरा,भटपुरा, भगवानपुरा, सिमराई, उमरेठा पुरा,गुर्जा शिव लाल, झरना पुरा, क्योरी, रेहा,बरैन्डा कछियारा सहित दर्जनों गांव के बाढ़ पीड़ित एक जुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय आगरा पहुंचे।बाढ़ पीड़ितों की विभिन्न समस्याओं व मांग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय आगरा पर हजारों बाढ़ पीड़ितों व सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया गया।और सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं व विभिन्न मांगों को लेकर है। और सपा जिला अध्यक्ष मधु सूदन शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समय से निस्तारण न होने व बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर सपा के नेतृत्व में जिले में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुधीर दुबे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सिंह राजपूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य,हरिशंकर शर्मा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, लाल सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!