उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र प्रोपटी डीलर के घर इनकम टैक्स अधिकारी बनकर हुई लूट में पीड़ित के आवास पर एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण जल्द ही खुलासा करने का दिया आश्वासन | (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र टाट वाले मंदिर के पास निवासी प्रोपटी डीलर गोरेलाल यादव के यहां बीती रात इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 40 हजार लूटे जाने व एक रिवाल्वर ले जाने की बात प्रोपर्टी डीलर द्वारा बताये जाने के बाद इस मामले में जहां पुलिस ने तहरीर लेकर अपनी कार्यवाही एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में शुरू कर दी तो वहीं आज जिले में आईजी ए सतीश गणेश का इस घटना को लेकर आगमन हुआ। वे घटनास्थल टाट वाले मंदिर के पास गये जहां पीड़ित से की बात आईजी ए सतीश गणेश ने मीडिया से बात करते हुये बताया कि कल रात को जो घटना हुई उस मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कई टीमें काम कर रही है। रात में एसएसपी फिरोजाबाद सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने यहां मौका मुआयना किया कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं हम लोगों का प्रयास है इस घटना का शीघ्र अनावरण हम लोग करेंगे। पीडित परिवार से बात हुई है तो बताया है कि करीब 36 हजार रूपये व एक रिवाल्वर ले गये है न तो उन्होंने किसी के साथ किसी प्रकार की मारपीट की है न र्दुव्यवहार, यहां तक कि जो मोबाइल उन्होंने लिये वह भी वापस कर गये तो अपने आप में एक चैलेजिंग केस है इस केस को हम लोग वर्कआउट करेंगे। इसके बाद एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गये, जहां एसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों से घटना को लेकर मंथन किया |

(  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!