उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के आव्हान पर नारी सुरक्षा सम्मान एवं मिशन शक्ति अभियान नारी स्वावलम्बन के संबंध में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सविता सेंगर ने प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किया जागरुक | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के आव्हान पर नारी सुरक्षा सम्मान एवं मिशन शक्ति अभियान नारी स्वावलम्बन के संबंध में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सविता सेंगर ने प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से किया जागरुक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के आह्वान पर नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के संबंध में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति अभियान के तहत आज एक कार्यक्रम फीरोजाबाद महिला थाने की थानाध्यक्ष श्रीमती सविता सेंगर जी के निर्देशन में लेबर कॉलोनी स्थित समाजसेवी एवं वीरांगना वाहिनी,चंद्रनगर महानगर की महानगर महामंत्री श्रीमती मधुरिमा वशिष्ठ जी के निवास स्थल पर आयोजित किया गया। महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सविता सेंगर जी एवं थाना लाइनपार के एसआई श्रीमान वासुदेव जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्तिथ महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के संबंध में जागरुक किया एवं इस संबंध में प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम में वीरांगना वाहिनी,चंद्रनगर महानगर की महानगर मंत्री श्रीमती पूनम,राष्ट्र सेविका समिति से महानगर संयोजक डॉक्टर निधी गुप्ता,सेवानिवृत शिक्षिका एवं वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती पद्मेश श्रीवास्तव,श्रीमती सावित्री शर्मा,श्रीमती पुष्पा मित्तल,तान्या,काजल,रौनक,पूजा आदि महिलाएं व बेटियाँ उपस्तिथ रहीं।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
