हरदोई टड़ियावां कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांके बिहारी माखन चोर कन्हैया का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव कृष्ण भक्ति के रस में झूमे लोग | ( अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट हरदोई )


( हरदोई टड़ियावां कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांके बिहारी माखन चोर कन्हैया का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव कृष्ण भक्ति के रस में झूमे लोग )
हरदोई टड़ियावां कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर टड़ियावां कस्वे में लोगों ने पूरे उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर थाना टड़ियावां में प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रांत लोगों के साथ पूजन अर्चन के साथ बांके बिहारी माखन चोर कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।वहीं कस्बा स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर आयोजक वीरेन्द्र मौर्य,सूरज गुप्ता, मिलन,संदीप,सर्वेश बाल्मीकि,श्याम सुंदर,श्याम कुमार, विनोद गुप्ता,प्रमोद कश्यप,देवेन्द्र लाला, छोटे आदि के सौजन्य से जागरण का आयोजन किया गया।जिसमें कृष्ण भक्त गायिका ऋचा पांडे शाहजहांपुर द्वारा कृष्ण के भक्तिमय पावन गीतों व भजनों द्वारा वातावरण कृष्णमय हो गया।वहाँ मौजूद कृष्ण भक्तों ने कृष्ण जन्मोत्सव का भरपूर आनन्द लिया।इसके साथ ही क्षेत्र में अन्य भिन्न भिन्न गांवों में भी कृष्ण जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

( अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट हरदोई )
