उत्तर प्रदेस हरदोई टड़ियांवां स्थित विकासखंड ज्ञानदीप पीजी कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण के तीसरे दिवस में छात्र छात्राओं को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स | ( हरदोई से अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट )


( हरदोई टड़ियांवां स्थित विकासखंड ज्ञानदीप पीजी कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण के तीसरे दिवस में छात्र छात्राओं को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स )
उत्तर प्रदेस हरदोई टड़ियांवां स्थित विकासखंड ज्ञानदीप पीजी कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैम्प/ प्रशिक्षण में आज 02 सितंबर गुरुवार के दिन तृतीय दिवस में सत्रीय कार्य / शिक्षण कार्य,ध्वज शिष्टाचार,आदि के विषयों पर छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी शिविर संचालक स्काउट ओ.पी.सिंह,शिविर संचालिका गाइड वीना नागपाल,प्रशिक्षक विपिन त्रिपाठी,प्रशिक्षिका सारिका दीक्षित के द्वारा दी गई।आज तृतीय दिवस के कैम्प में प्रशासन द्वारा जारी कोविड – 19 संक्रमण के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए 130 छात्र और छात्राओं ने शिविर में भाग लिया।कैम्प के आज तृतीय दिवस पर स्काउट्स तथा गाइड्स को महाविद्यालय की प्राचार्य इंदुबाला शुक्ला ने उचित मार्गदर्शन दिया तथा स्काउट गाइड को अपने जीवन में जोड़कर कैसे आगे बढा जा सकता है।इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी।आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार व पुष्कर दीक्षित तथा अन्य स्टाफ में शौर्यवर्धन,विवेक,विशाल आदि उपस्थित रहे।

( हरदोई से अमित मिश्राकी खास रिपोर्ट )
