उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में डेंगू बुखार मामले सामने आने के बादसख्त रूख अपनाते हुए बीच डेंगू जिस तरह से बच्चों पर कर रहा अटैक डेंगू का कहर,सीएम योगी हुए सख्त | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच डेंगू जिस तरह से बच्चों पर कर रहा अटैक डेंगू का कहर,सीएम योगी हुए सख्त )

उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच अब डेंगू बुखार ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।डेंगू ने लोगों को सहमा कर रख दिया है।प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डेंगू बुखार के न सिर्फ मामले सामने आ रहे हैं,बल्कि इससे मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। फिरोजाबाद में डेंगू बुखार से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।सबसे चिंताजनक बात ये है कि मरने वालों में 36 बच्चे शामिल हैं।मथुरा में भी अभी तक डेंगू से 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं।कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच डेंगू जिस तरह से बच्चों पर अटैक कर रहा है स्वास्थ्य महकमे का भी हाथ-पांव फुला दिया हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में मामला सामने आने के बाद सख्त रूख अपनाते हुए फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह तक स्कूल भी बंद कर दिए गए। फिरोजाबाद सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने कहा कि अब तक फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध डेंगू और वायरल बुखार के कारण 36 बच्चों सहित 41 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें कोरोना ​​की संभावित तीसरी लहर का संकेत नहीं देती हैं,क्योंकि भर्ती किए गए मरीजों में से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।मथुरा में भी ऐसी हालत देखने को मिल रही है। संदिग्द डेंगू बुखार से अब तक 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना ​​नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ भूदेव ने गुरुवार को कहा मथुरा जिले में वायरल बुखार के कारण 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। हमने गांवों में अस्थायी अस्पताल बनाए हैं। इस बीमारी का भय इस कदर फैलता जा रहा है कि मथुरा के कोहा गांव में बीमारी फैलने के कारण 50 से अधिक परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। इस बीच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जो सैंपल लिए थे, उसमें मलेरिया और डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। नमूनों से यह भी पता चला कि गांव में डेंगू, स्क्रब टाइफस, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियां फैल रही हैं। साथ ही दिल्ली और लखनऊ की टीमें गांव में तैनात हो गईं हैं। इतना ही नहीं, वाराणसी से लेकर यूपी के कई इलाकों में यह बीमारी फैल गयी है और लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!