उत्तर प्रदेश भदोही मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी द्वारा भदोही विकास खंड कार्यालय का औचक किया गया निरीक्षण 03 कमर्चारियों का वेतन रोका गया एवं 09 कमर्चारियों की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी द्वारा भदोही विकास खंड कार्यालय का औचक किया गया निरीक्षण 03 कमर्चारियों का वेतन रोका गया एवं 09 कमर्चारियों की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश )
उत्तर प्रदेश भदोही मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने जनपद भदोही का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम विकास खण्ड कार्यालय औराई का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होने तीन कर्मचारियों का वेतन रोका। इसके साथ ही उन्होने 09 कन्ट्रेक्ट कर्मचारियों का सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मण्डलायुक्त महोदय ने बीडीओ को जीडीसी कार्यालय से सम्बद्ध करने एवं शासन को उनके विरूद्ध पत्र लिखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात् मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औराई का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं स्वच्छता को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को कड़े दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात् मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने तहसील औराई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तसीलदार औराई से उन्होने दस बड़े बकायेदारों के नाम पूछे जाने पर नाम न बताये जाने एवं कोर्ट की कार्यवाही के बारे में न बताये जाने पर मण्डलायुक्त महोदय ने तहसीलदार से स्पष्टीकरण मॉगा। निरीक्षण के दौरान वहॉ उपस्थित सभी शिकायत कर्ताओं की समस्या को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात् मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय नटवॉ पहुॅचकर प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। मण्डलायुक्त महोदय ने वहॉ पर लाईट, पानी, शौचालय, सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा समुचित व्यवस्था विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने कई बच्चों से बात की एवं मास्क की उपयोगिता के बारे में पूछा। उन्होने वहॉ उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि सभी बच्चे व शिक्षक मास्क का प्रयोग अवश्य करे। तत्पश्चात् मण्डलायुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज का निरीक्षण किया। उन्होने अवैध निर्माण को गिराकर वहॉ पर वैक्सीनेशन हॉल बनाये जाने निर्देश दिया। उन्होने डेगू वार्ड का निरीक्षण किया एवं डेंगू से बचाव के लिए क्या कार्ययोजना है इसके बारे में चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी ली। मण्डलायुक्त महोदय ने एमरजेन्सी वार्ड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होने एन्टीवेनम एवं एन्टीरेबीज के स्टाक के बारे में पूछताछ की। उन्होने वहॉ पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्वरधर द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
