वाराणसी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहुंचेगेरविवार को अध्यात्मिक नगरी काशी विकास कार्य का करेंगे निरीक्षण। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहुंचेगेरविवार को अध्यात्मिक नगरी काशी विकास कार्य का करेंगे निरीक्षण )
वाराणसी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आध्यात्मिक नगरी काशी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंच कर चल रहे विकास कार्यों का और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।इसके बाद जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सूत्रों से खबर है कि सीएम योगी का काफिला इस बार गोदौलिया गेट से कॉरिडोर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर में प्रवेश करेगा। सीएम योगी बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में माथा टेकेंगे और कॉरीडोर निर्माण कार्य को देखेंगे। सीएम योगी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत करेंगे। 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण इस कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें शिक्षक,प्रोफेसर,इंजीनियर,डाक्टर,साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धजनों से सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी।
