भदोही मणलायुक्त व नोडल अधिकारी श्री जागेश्वर मिश्र ने कोविड 19 के दृष्टिगत रखते भदोही का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश । ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही मणलायुक्त व नोडल अधिकारी श्री जागेश्वर मिश्र ने कोविड 19 के दृष्टिगत रखते भदोही का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश )
भदोही मण्डलायुक्त तथा जनपद भदोही के नोडल अधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र ने आज भदोही का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों से संबंधित अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।उन्होने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने के साथ ही मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए अपने अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होने पंचायती राज विभाग को जनपद में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की शासन द्वारा कोविड 19 का टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा कर सेकेंड डोज लगवाना सुनिश्चित कराए। इस समय दूसरे देशों में डेंगू का प्रकोप बहुत ही तेजी से फैल रही है। नोडल अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियो को पूरे बाह का शर्ट पहनने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के परिसर एवं शौचालयों के साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया व अन्य जो भी फैक्टर जेसे डेंगू सोर्स पानी के जमाव वाले स्थानो पर पाए जाते है। इसके लिए आमजनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी भवन या उसके आस-पास पानी का अनावश्यक जमाव न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी नियमित जांच करते रहें। उन्होने कहा कि बीमारियों को रोकने के लिए साफ पानी के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। तथा बीमारियों से बचाव की जानकारी की सूचना दीवारों पर अंकित करायी जाए। उन्होने कहा कि आबादी वाले इलाके में झाडियों की साफ- सफाई, पेयजल व्यवस्था, निकाय के प्रत्येक वार्ड के गलियों, नालियों, मुख्य मार्गों पर नियमित साफ सफाई, नगर विकास साफ-सफाई, डोर.टू.डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सेनेटाईजेशन, फोगिंग की स्थिति, घरों से नियमित रूप से कूड़ा उठान निस्तारण की स्थिति, प्रत्येक वार्ड में जल भराव क्षेत्र को चिन्हित कर एन्टी लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग पॉउडर, मेलवियान डस्ट इत्यादि नियमित रूप से छिड़काव कराया जाए। आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर योगेश्वर राम मिश्र ने घर घर नल योजना की जानकारी ली और कहा कि सभी घरों को पानी प्रतिदिन समय से मिले। आयुक्त विंध्याचल मंडल श्री योगेश्वर राम मिश्र ने विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण कर विकास खण्ड अधिकारी को निर्देश दिया की कार्यालय का साफ सफाई समुचित ढंग से कराए। निरीक्षण के दौरान पानी पीने का आरो का मशीन भीतर लगे होने पर नाराजगी जताई, और आरो का मशीन कार्यालय के बाहर लगाने का निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया की शासन द्वारा निर्धारित विद्युत आपूर्ति कराए। बैठक में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री भानू प्रताप सिंह, जेडीसी सुरेशचन्द्र मिश्रा, अपर जिला अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
