कासगंज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुचे कमिश्नर गौरव दयाल ने लोगों की सुनी समस्याए गांव में सौचालय के नाम पर हो रहे घोटाले मे सिकायतकर्ता ने सौपा ज्ञापन । ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( कासगंज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुचे कमिश्नर गौरव दयाल ने लोगों की सुनी समस्याए गांव में सौचालय के नाम पर हो रहे घोटाले मे सिकायतकर्ता ने सौपा ज्ञापन )
कासगंज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुचे कमिश्नर गौरव दयाल ने लोगों की समस्याए सुनी।शिकायतकर्ता धीरेन्द्र शाक्य ने कमिश्नर गौरव दयाल को शिकायती पत्र दिया। धीरेंद्र शाक्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत कुढ़ा में पूर्व प्रधान व सचिव की मिली भगत से लाखों रुपए निकाल लिए है। 51 लाख 29 हजार रुपए शौचालय के नाम पर निकाल लिए है।ग्राम पंचायत में 70 प्रतिशत शौचालय नही बने है। इस गांव में सड़कों का बुरा हाल है और ग्राम पंचायत निधि से 75 लाख रुपए निकाल लिए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर बहुत कम कार्य हुआ है।मनरेगा के तहत भी पैसा निकाल लिया गया है।पूर्व प्रधान व सचिव की मिली भगत से लाखों का खेल हुआ है। इसी की शिकायत नोडल अधिकारी गौरव दयाल से की गई है।कमिश्नर गौरव दयाल ने जांच करने के आदेश दे दिए है।धीरेंद्र शाक्य ने बताया कि सवा करोड़ रुपए की निकासी में लगभग 25 से 30 लाख का काम हुआ है।
