उत्तर प्रदेश आगरा भदोही के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव पहुंचे केंद्रीय कारागार जेल की मुलाकात | ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( आगरा भदोही के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव पहुंचे केंद्रीय कारागार जेल की मुलाकात  )

उत्तर प्रदेश आगरा केंद्रीय कारागार में बंद भदोही के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव पहुंचे उनके इस मुलाकात ने यूपी की सियासत को नई हवा दे दी है  |
मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ब्राह्मणों की बात तो सब करते हैं, लेकिन उनसे कोई मिलने नहीं आया. सिर्फ मैं मिलने आया हूं. ये मुलाकात जेल में विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से करीब दो घंटे तक चली |  शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कहा है कि जेल में लोगों का शोषण हो रहा है. यहां लोगों को खाना नहीं मिल रहा है. कोविड की वजह से जेल में लोगों से मुलाकात नहीं हो पा रही थी, लिहाजा वो अब जेल में दोनों से मिलने आए थे | समाजवादी पार्टी और अन्य दलों से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने गोलमोल जवाब दिया.उन्होंने कहा कि इस पर अभी बात चल रही है  |

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!