उत्तर प्रदेश जनपद इटावा महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत असदपुर का मुख्य मार्ग पिछले कई सालों से बना तालाब अधिकारियों को घोर लापरवाही सामने आई । ( पंकज सिंह राणावत की ख़ास रिपोर्ट )

( इटावा महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत असदपुर का मुख्य मार्ग पिछले कई सालों से बना तालाब अधिकारियों को घोर लापरवाही सामने आई)

उत्तर प्रदेश जनपद इटावा के अंतर्गत महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत असदपुर का मुख्य मार्ग पिछले कई सालों से उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते गंदे पानी का तालाब बना हुआ है। दरअसल असदपुर में लंबे समय से जलनिकास का उचित प्रबंध न होने का कारण सड़क के बीचोंबीच आस पास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा है जिसकी वजह से सड़क भी खराब हो चुकी है। कभी कभी जलभराव के कारण आस पास रह लोगों को गन्दे पानी मे घुसकर भी निकलना पड़ता है। जहां एक ओर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, वायरल फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत असदपुर का ये गन्दे जल का भराव भयानक जानलेवा बीमारियों को दावत देता नजर आ रहा है। क्योंकि इस गन्दे पानी मे पलने वाले मच्छर, कीड़े मकोड़ों और बुरी गन्ध ने स्थानीय लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है। जलनिकास के उचित प्रबंध हेतु सम्बधित अधिकारियों को कई बार इस मामले से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। इस वजह से जलनिकास को लेकर स्थानीय लोगों में आये दिन झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वहीं ग्रामीणों का कहना की यदि इस जलभराव की समस्या का अतिशीघ्र समाधान नही किया गया तो शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!