उत्तर प्रदेश औरैया कस्बा दिबियापुर मे शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब सभी की आंखें हुई नम दी श्रद्धांजलि । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

 

( औरैया कस्बा दिबियापुर मे शिक्षक दिवस के अवसर पर स्व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब सभी की आंखें हुई नम दी श्रद्धांजलि )

जनपद औरैया के कस्वा दिवियापुर में आज शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिबियापुर के नारायणी मंडपम में लोगों का भारी हुजूम व जनसैलाब दिखाई दिया। जिसमें औरैया के गण मान्य नेता समाज में प्रभुतता रखने वाले कार्यकर्ता, जिला औरैया के प्रथम व्यक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा मंत्री अनुपमा लोधी कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत (विधायक दिबियापुर)बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी व चंद्रकांति मिश्रा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा नीरज,गौतम नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल प्रेम गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राघव मिश्रा आदि उपस्थित रहे कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया भारतीय राजनीति मित्रता पारदर्शिता मूल्यों व आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले लोकप्रिय नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी किस प्रकार से नकल अध्यादेश को लागू किया तथा भारतीय राजनीति में मूल्यों आदर्शों के बढ़कर कार्य किया लोगों के जन नेता चुने गए अहम भूमिका श्री राम जन्म भूमि में निभायी जिन्होंने हिंदू समाज के लिए अपनी मुख्यमंत्री कुर्सी को भी त्याग दिया हम सब के लोकप्रिय नेता कल्याण सिंह को हम आज श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करके सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं उनके मूल्यों आदर्शों आगे चलने की सौगंध खाते हैं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!